HomeNewsबिहारबिहार में मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत

बिहार में मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत

भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार की शाम मिट्टी का दीवार गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Manju Devi of Gaura village
  • इलाज के लिए बिहिया सीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम
  • बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार की शाम मिट्टी का दीवार गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए बिहिया सीएचसी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

Manju Devi of Gaura village – मृतका बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी

जानकारी के अनुसार मृतका बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राजदेव की 50 वर्षीया पत्नी मंजू देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की शाम वह अपने घर के आंगन में बैठी थी। तभी अचानक उंसके घर के मिट्टी की दीवार भरभरा कर उस पर गिर पड़ा। जिससे दबकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

उसे इलाज के लिए बिहिया सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular