Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे युवक की...

शाहपुर में ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव में गुरुवार की शाम ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Sanjay Maharja
  • शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव में गुरुवार की शाम ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव निवासी स्व.लक्ष्मण सिंह का 32 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सिंह है।

Bijay singh

Sanjay Maharja – मृतक के घर में मचा कोहराम

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम वह खेत में काम कर रहा था। तभी तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान अचानक उसके शरीर पर ठनका गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां, पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular