HomeNewsआग से झुलसने से महिला की मौत, सनसनी

आग से झुलसने से महिला की मौत, सनसनी

धोबहां ओपी (Dhobhan OP) क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव में घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी (Dhobhan OP) अंतर्गत इंग्लिशपुर गांव में शनिवार की रात आग से झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का लगाया आरोप

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार मृतका इंग्लिशपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव की 25 वर्षीया पत्नी संगीता देवी है। मृतका के भाई सुरेंद्र राय ने दहेज को लेकर ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव निवासी डोमन राय ने अपनी पुत्री संगीता देवी की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी (Dhobhan OP) अंतर्गत इंग्लिशपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव से वर्ष 2004 में की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज को लेकर उसे बराबर मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था।

उनसे बताया कि शनिवार की रात उसे दहेज को लेकर ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया। स्थानीय लोगों से मुझे इसकी सूचना मिली कि मेरी बहन जल गई है। सूचना मिलते ही सभी उसके ससुराल पहुंचे। जिसके बाद इसकी सूचना Dhobhan OP पुलिस को दी। बताया जाता है कि मृतक को चार पुत्री एवं एक पुत्र है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। वहीं इस हादसे के बाद मृतका की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

अभिनेता सोनू सूद की पहल पर आरा की छात्रा को मिली नयी जिंदगी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular