Homeस्वास्थ्यसुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आरा में डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ

सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आरा में डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ

Diagnostic Center launched in Arrah: एसीएमओ ने मां डायग्नोस्टिक सेंटर का किया शुभारंभ

jay kumar

खबरे आपकी बिहार आरा शहर के जज कोठी मोड़ के समीप रविवार को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के आवसर पर मां डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.केएन सिन्हा द्वारा किया गया।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सिन्हा ने कहा कि मेडिकल साइंस और इलाज में डायग्नोसिस का बहुत बड़ा रोल होता है। सुभाष चंद्र बोस की जयंती देशप्रेम दिवस के अवसर पर सेंटर का शुभारंभ सही कदम है। सेवा के क्षेत्र में यह सेंटर माइल स्टोन स्थापित करेगा।

शुभारंभ के इस मौके पर डॉ. प्रतीक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष कुमार, सर्जन डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. एसआर तोमर, डॉ. हरीओम सिंह, डॉ.राजीव सिंह, डॉ. रमेश प्रसाद, डॉ.आरआर सिंह, जागा कुशवाहा, राजू कुशवाहा, संचालनकर्ता सन्नी केशरी, सुशील कुमार एवं चंदन कुमार सहित कई मौजूद थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular