Homeबिहारआराडीआईजी ने साइबर थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

डीआईजी ने साइबर थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Cyber police station: पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद सत्य प्रकाश द्वारा मंगलवार को साइबर थाना का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट: Cyber police station
    • साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस रणनीति अपनाएं-सत्य प्रकाश
    • साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत एनसीआरबी पोर्टल पर करें शिकायत
    • टोल-फ्री नंबर-1930 पर आम जनता कर सकते हैं कॉल

आरा। पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद सत्य प्रकाश द्वारा मंगलवार को साइबर थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन एवं डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन पर विशेष बल दिया गया।

साथ ही एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, सोशल मीडिया से जुड़े मामलों तथा साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस रणनीति अपनाने एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए। विशेषकर महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने पर बल दिया गया।

इसके साथ ही साइबर अपराधों (जैसे फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट आदि) से बचाव हेतु नागरिकों को पासवर्ड साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बैंक विवरण गोपनीय रखने एवं सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने जैसे आवश्यक सुझाव दिए गए।

जनता को यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा टोल-फ्री नंबर-1930 पर कॉल करें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular