Homeबिहारआराबाढ़ प्रभावित अंचलों में कृषि इनपुट अनुदान कार्यों की समीक्षा, डीएम ने...

बाढ़ प्रभावित अंचलों में कृषि इनपुट अनुदान कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

Agricultural input subsidy: जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए कृषि पदाधिकारी को विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाने तथा जनप्रतिनिधियों को भी इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।

  • हाइलाइट: Agricultural input subsidy
    • लाभुक किसान के खाते में ही अनुदान राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण (DBT) सुनिश्चित करने का निर्देश

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित अंचलों में कृषि इनपुट अनुदान वितरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष एवं चालू वर्ष में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए कृषि पदाधिकारी को विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाने तथा जनप्रतिनिधियों को भी इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।उन्होंने बाढ़ प्रभावितों किसानों का पारदर्शिता के साथ सत्यापन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सही लाभुक किसान के खाते में ही अनुदान राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण (DBT) सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक सप्ताह इसकी प्रगति-रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular