HomeNewsबिहारअपराध पर अंकुश लगाने को लेकर शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने की...

अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने की समीक्षा बैठक

  • हाईलाइट
    • पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध को लेकर समीक्षा बैठक
    • कहा: अब पुलिस की एक्टिविटी दिखने लगेगी
    • जल्द ही होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

खबरे आपकी आरा: शाहाबाद रेंज के डीआईजी क्षत्रनील सिंह (DIG of Shahabad) ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें एसपी संजय कुमार सिंह, सभी डीएसपी एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान शाहाबाद रेंज के डीआईजी क्षत्रनील सिंह ने कहा कि हाल में जो फायरिंग के दौरान हत्या की घटनाएं हुई हैं। वह दुर्भाग्यपूर्ण है।‌

Bijay singh

उन्होंने कहा कि जो घटनाएं घटी है। सभी घटनाओं के बैकग्राउंड में कुछ न कुछ विवाद रहा है। सभी मामलों में क्रिमिनल अलग-अलग रहे हैं। उसी को लेकर आज आरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान काफी कुछ मंथन किया गया। ताकि फायरिंग की घटनाओं पर रोक लगे।

DIG of Shahabad:आरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक

DIG of Shahabad

उन्होंने कहा कि अब पुलिस की एक्टिविटी दिखने लगेगी। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई हो रही है। डीआईजी ने बताया शिवगंज (शीतल टोला) मोहल्ला निवासी आकाश पटेल की हत्या के मामले में 6 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच में जो बात सामने आई है।

उसमें पूर्व में एक-दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना हुई थी। उसमें एफआईआर भी दर्ज हुआ था। हत्या के मामले में पुलिस को काफी कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular