Homeबिहारआरा भोजपुरपिरौंटा गांव में हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से...

पिरौंटा गांव में हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

Dilraj Kumar Anaith Arrah : आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप बुधवार की रात घटी घटना

  • हाइलाइट: Dilraj Kumar Anaith Arrah
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप बुधवार की रात हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर-43 निवासी शिव शंकर प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र दिलराज कुमार है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री था। बताया जाता है कि बुधवार की रात वह पिरौंटा गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप बिजली खंबे पर चढ़कर लाइन बना रहा था। उसी दौरान अचानक पोल में लाइन आ गई। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजद नेता रघुपति यादव एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। तब टाउन थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां गायत्री देवी, पत्नी संतोषी कुमारी, दो पुत्री दिव्यांशी, श्री एवं एक पुत्र हर्ष है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां गायत्री देवी, पत्नी संतोषी कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular