Homeबिहारआरा भोजपुरमहुली घाट पर स्नान के दौरान सगे भाई गंगा नदी में डूबे,...

महुली घाट पर स्नान के दौरान सगे भाई गंगा नदी में डूबे, एक का शव बरामद

Mahuli Ghat: दूसरे की तलाश में एसडीआरएफ की टीम द्वारा गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

  • हाइलाइट: Mahuli Ghat
  • डूबने वालों की पहचान चंदा गांव निवासी सुदर्शन यादव के पुत्र के रूप में की गई

आरा,भोजपुर। जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट पर गुरुवार को मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करने गए दो सगे भाई गंगा नदी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। जानकारी के अनुसार, डूबने वालों की पहचान चंदा गांव निवासी सुदर्शन यादव के पुत्र धनु यादव (18 वर्ष) एवं सोनू यादव (16 वर्ष) के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि परिवार के लोग मुंडन संस्कार के लिए महुली गंगा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी की तेज धार में बह गए। सूचना मिलते ही सिन्हा थाना प्रभारी सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम द्वारा गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Mahuli Ghat : देर शाम गंगा नदी से धनु यादव का शव बरामद कर लिया गया

थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीआरएफ टीम की मदद से देर शाम गंगा नदी से धनु यादव का शव बरामद कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने और नदी में तेज बहाव के कारण दूसरे किशोर सोनू यादव की तलाश रात में रोकनी पड़ी। थाना प्रभारी के अनुसार शुक्रवार को पुनः सुबह से एसडीआरएफ की टीम द्वारा सोनू यादव की तलाश का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। दोनों सगे भाइयों के डूबने की सूचना से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दोनों मृतक चार बहनों के इकलौते भाई थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular