Homeबिहारआरा भोजपुरअतिक्रमणकारियों में खलबली, आरा नागरी प्रचारिणी के सामने प्रशासन का विरोध

अतिक्रमणकारियों में खलबली, आरा नागरी प्रचारिणी के सामने प्रशासन का विरोध

Disturbance among encroachers in Ara: आरा शहर के नागरी प्रचारिणी के समीप कई अवैध अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन का जमकर विरोध किया। इस दौरान अतिक्रमणकारी अपने अवैध झोपड़ों के सामने बैठकर प्रशासन का विरोध करने लगे। इस वजह से सोमवार को नागरी प्रचारिणी के सामने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर नहीं चल सका।

  • अवैध अतिक्रमणकारियों ने झोपड़ों के सामने बैठकर प्रशासन का किया विरोध
  • आरा नागरी प्रचारिणी के सामने अवैध निर्माणों पर नहीं चल सका बुलडोजर

Bihar/Ara: आरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसे ही शुरू हुआ अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार के आदेशानुसार आरा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को चलाया गया। अभियान के तहत करीब 20 से अधिक अवैध झोपड़ियों को हटाया गया। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान के चारों तरफ, सुभाष चौक, शहीद भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर नगर निगम कार्यालय, रमना मैदान के उत्तर पूरब कोने पर, वीर कुंवर सिंह पार्क, हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण हटाया गया। रामना मैदान के दक्षिणी छोर पर खानाबदोश द्वारा किए गए अवैध कब्जा को पूरी तरीके से बुलडोजर से तोड़ दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारी अपने-अपने सामानों के साथ इधर-उधर भागते नजर आए।

Disturbance among encroachers in Ara: अवैध झोपड़ों के सामने प्रशासन का विरोध

वही अतिक्रमण हटाने के दौरान आरा शहर के नागरी प्रचारिणी के समीप कई अवैध अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन का जमकर विरोध किया। इस दौरान अतिक्रमणकारी अपने अवैध झोपड़ों के सामने बैठकर प्रशासन का विरोध करने लगे। इस वजह से सोमवार को नागरी प्रचारिणी के सामने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर नहीं चल सका। मालूम हो कि सड़क के किनारे कई जगहों पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। जिसे हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही सूचना दे दी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular