Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजशाहपुर के सोनवर्षा में हथियार और गोली के साथ युवक गिरफ्तार

शाहपुर के सोनवर्षा में हथियार और गोली के साथ युवक गिरफ्तार

Dhanji Yadav arrested with arms: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष एवं थाना पुलिस कर्मियों के साथ एक टीम का गठन करते हुए घटना का सत्यापन एवं छापेमारी कराई गई। छापेमारी के क्रम में एक 315 बोर का लाइसेंसी राइफल जो कि बक्सर का बताया जा रहा है। एक देसी बंदूक एवं 68 कारतूस बरामद किया गया

Bihar/Ara: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना के कारनामेपुर ओपी अंतर्गत सोनवर्षा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घटना को अंजाम देने से पहले ही हथियार और गोली के साथ आसनंद यादव के पुत्र धनजी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में भारी मात्रा में हरवे-हथियार के साथ अपराध कर्मी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने हेतु एक जगह जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही राजीव चंद्र सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष एवं थाना पुलिस कर्मियों के साथ एक टीम का गठन करते हुए घटना का सत्यापन एवं छापेमारी कराई गई। छापेमारी के क्रम में एक 315 बोर का लाइसेंसी राइफल जो कि बक्सर का बताया जा रहा है। एक देसी बंदूक एवं 68 कारतूस बरामद किया गया।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोनवर्षा गांव में पूर्ण से ही दो गुटों के बीच राजनीति और आपसी वर्चस्व को लेकर लड़ाई चलती आ रही है। जिसमें हत्याएं भी हो चुकी हैं। उसी गुट में से एक गुट के यहां मुंडन का कार्यक्रम था। जिसमें हथियार इक्ट्ठा किया गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुची। पुलिस की गाड़ी को देखते हुए कुछ आरोपी तो भागने मे सफल हो गए। एक आरोपी को गिरफ्तार (Dhanji Yadav arrested with arms) कर लिया गया है। शेष भागे हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर लिया जायगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular