Homeबिहारआराईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

EVM-VVPAT Warehouse: भोजपुर डीएम व एसपी के द्वारा आरा ब्लॉक रोड स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव की उपस्थिति में किया गया।

EVM-VVPAT Warehouse: भोजपुर डीएम व एसपी के द्वारा आरा ब्लॉक रोड स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव की उपस्थिति में किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : EVM-VVPAT Warehouse
    • डीएम ने सुरक्षा मानकों के अनुपालन के साथ अन्य तैयारियों का दिया निर्देश
    • राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निरीक्षण के समय थे उपस्थित

EVM-VVPAT Warehouse आरा: भोजपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा आरा के ब्लॉक रोड स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान EVM/VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।

डीएम तनय सुल्तानिया द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार EVM/VVPAT का भंडारण, रख-रखाव और सुरक्षा के संबंध में सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए EVM/VVPAT वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी और प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी EVM वेयरहाउस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विदित रहें की विगत लोकसभा चुनाव पूर्व आरा स्थित वेयरहाउस में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की आत्महत्या के मामले में दो पुलिस अफसरों के खिलाफ चुनाव आयोग की गाज गिरी थी। भारत निर्वाचन आयोग के उप सचिव राकेश कुमार ने इस संबंध में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए निर्देश में कहा था कि फर्स्ट लेवल चेंकिंग (एफएलसी) हो चुके ईवीएम की सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन किया गया है। ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को नियमानुसार फोर्स ना देकर मात्र दो जवान लगाए गए थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहले डीएम राजकुमार एवं एसपी प्रमोद कुमार यादव का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दोनों को चुनाव कार्य से अलग कर दिया गया था।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular