Homeबिहारआरासिविल कानून के मर्मज्ञ वरीय अधिवक्ता गणेश पांडेय का निधन

सिविल कानून के मर्मज्ञ वरीय अधिवक्ता गणेश पांडेय का निधन

Ganesh Pandey : वरिष्ठ अधिवक्ता दिवानी मामलो के विशेषज्ञ आरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहें गणेश पाण्डेय के निधन से शोक, पांडेय जी सिविल कानून के मर्मज्ञ के साथ ही कवि व साहित्यकार भी थे।

Ganesh Pandey : वरिष्ठ अधिवक्ता दिवानी मामलो के विशेषज्ञ आरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहें गणेश पाण्डेय के निधन से शोक, पांडेय जी सिविल कानून के मर्मज्ञ के साथ ही कवि व साहित्यकार भी थे।

  • हाइलाइट : Ganesh Pandey
    • प्रधान जिला जज भारत भूषण भसीन ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
    • कोर्ट परिसर में स्व अधिवक्ता पाण्डेय को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए

Ganesh Pandey आरा: बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के संस्थापक सदस्य व आरा बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता गणेश पाण्डेय का निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को लाया गया। प्रधान जिला जज भारत भूषण भसीन ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कोर्ट परिसर व उनके आवास पर अधिवक्ता समेत कई लोगों ने स्व अधिवक्ता पाण्डेय को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दिवानी मामलो के विशेषज्ञ थे स्व: पाण्डेय, इनके निधन से भोजपुर वासियों को अपूरणीय क्षति हुई है।

इनमें लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे, बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, बार के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, सचिव मनमोहन ओझा, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, विनोद सिंह, अरशद मो जफर, विष्णुधर पांडेय, जयंत कुमार सिंह, विद्यानिवास सिंह उर्फ दीपक, राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू, अजित रंजन, अजय सिंह टाना व उमेश सिंह,संत कुमार, कमलेश कुमार सिंह, राजू कुमार, समेत कई अधिवक्ता शामिल थे।

बार के सचिव मनमोहन ओझा ने बताया कि वरीय अधिवक्ता गणेश पांडेय सिविल कानून के मर्मज्ञ के साथ ही कवि व साहित्यकार थे। उन्होंने पुस्तक भी प्रकाशित की। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को अधिवक्ता हॉल में शोकसभा की जायेगी। उनके शोक सम्मान में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular