Homeबिहारबिहार पुलिसभोजपुर जिले के बड़हरा व धोबहां थाने को मिले नये थानाध्यक्ष

भोजपुर जिले के बड़हरा व धोबहां थाने को मिले नये थानाध्यक्ष

New SHO : भोजपुर के बड़हरा थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया गया है। इंस्पेक्टर शैलेश्वर प्रसाद को बड़हरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही नगर थाने की दारोगा बर्षा रानी को धोबहां थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।‌

New SHO : भोजपुर के बड़हरा थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया गया है। इंस्पेक्टर शैलेश्वर प्रसाद को बड़हरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही नगर थाने की दारोगा बर्षा रानी को धोबहां थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।‌

  • हाइलाइट : New SHO
    • डीआईयू में भेजे गये बड़हरा के पूर्व थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाने के लिए थानाध्यक्ष की तलाश
    • शराब मामले में संजीव कुमार के निलंबन के बाद धोबहां भेजी गईं नगर थाने की दारोगा बर्षा रानी
    • एसपी बोले : थानाध्यक्ष बनने या बने रहने के लिए दिखानी होगी बेहतर पुलिसिंग का परफॉर्मेंस

New SHO आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया गया है। इंस्पेक्टर शैलेश्वर प्रसाद को बड़हरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। शैलेश्वर प्रसाद इससे पूर्व कोईलवर सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पोस्टेड थे। वहीं बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार को डीआईयू में भेजा गया है। इधर, नगर थाने की दारोगा बर्षा रानी को धोबहां थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।‌ इस संबंध में एसपी राज की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। बर्षा रानी ने योगदान भी कर लिया है।

बता दें कि पिछले दिनों शराब बरामदगी और गिरफ्तारी के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी की ओर से धोबहां थानाध्यक्ष संजीव कुमार राम और पीएसआई चंद्रकांत पंडित को सस्पेंड कर दिया। साथ ही होमगार्ड के एक जवान का अनुबंध भी रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से धोबहां थानाध्यक्ष का पद खाली था। इसे देखते हुए एसपी की ओर से दारोगा बर्षा रानी को धोबहां थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।‌ ऐसे में दोनों नये थानाध्यक्ष पर क्राइम कंट्रोल, अवैध शराब और अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मामलों में निष्ठा के साथ काम करने की जवाबदेही बढ़ गई है।

इधर, एसपी की ओर से साफ तौर पर संदेश दिया गया है कि थानाध्यक्ष बनने या बने रहने के लिए अधिकारियों को क्राइम कंट्रोल करने के सहित बेहतर पुलिसिंग के हर फॉर्मेट में बढ़िया परफॉर्मेंस दिखाना होगा। इसके लिए एसपी की ओर से दो रोज पूर्व दारोगा स्तर के अफसरों के साक्षात्कार के दौरान परफॉर्मेंस की जांच भी की गयी थी। जानकारी के अनुसार हाल के दिनों के परफॉर्मेंस को देखते हुए पुलिस महकमे में जिले के कुछ थानाध्यक्षों के तबादले की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ दिनों में कई थानाध्यक्षों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की जायेगी।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular