Homeबिहारआरासोलर स्ट्रीट लाइटों को लेकर डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश

सोलर स्ट्रीट लाइटों को लेकर डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश

Solar street lights ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना’ की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट: Solar street lights
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा
  • जिला पदाधिकारी ने चयनित एजेंसी को दिए स्पष्ट निर्देश

आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान योजना के अंतर्गत चयनित एजेंसी को द्वितीय चरण में सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन कार्य को CMS पोर्टल पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ससमय पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन कार्य पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए तथा सभी स्थापित लाइटों का नियमित एवं समयबद्ध रख-रखाव (मेंटेनेंस) अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ ग्रामीण जनता को निरंतर एवं प्रभावी रूप से प्राप्त हो सके।

उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अधिष्ठापन कार्य की नियमित निगरानी करने एवं किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा क्रियान्वयन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular