Homeबिहारआरापंचायतों व नगर निकायों में मोक्षधाम हेतु डीएम ने दिया निर्देश

पंचायतों व नगर निकायों में मोक्षधाम हेतु डीएम ने दिया निर्देश

Mokshadham: भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट: Mokshadham
  • मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश

आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सात निश्चय–2 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

इसके अतिरिक्त सात निश्चय–3 के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजनाओं में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। इस संबंध में यह भी अवगत कराया गया कि योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित है।

नगर विकास से संबंधित विषयों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों में एमआरएफ (MRF), एसटीपी/एफएसटीपी (STP/FSTP), कम्पोस्ट प्लांट एवं सेनेटरी लैंडफिल (SLF) हेतु भूमि की उपलब्धता एवं आवश्यकता की समीक्षा की। जहाँ भूमि उपलब्ध नहीं है, वहाँ संबंधित अंचलाधिकारी (CO) को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जहाँ बिहार सरकार की भूमि उपलब्ध नहीं है, वहाँ सतत लीज नीति के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों में मोक्षधाम हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी ग्राम पंचायतों में मोक्षधाम हेतु सर्वेक्षण कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित लंबित 12 मामलों में अंचलाधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण कर 02 दिनों के भीतर प्रतिवेदन समर्पित करें।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को भू-समाधान पोर्टल पर नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने, म्यूटेशन एवं परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का स्पष्ट निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, नगर निगम आरा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा), जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण विभाग), कार्यपालक अभियंता (बुडको) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular