Homeबिहारआराजिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

District Supply Task Force: खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की प्रगति राज्य औसत से काफी कम पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।

  • हाइलाइट: District Supply Task Force
  • संबंधित अभिकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई

आरा । जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की प्रगति राज्य औसत से काफी कम पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।

उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए सभी खाद्यान्न परिवहन अभिकर्ताओं को सख्त निर्देश दिया कि वे आगामी 03 से 04 दिनों के भीतर खाद्यान्न उठाव की स्थिति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करें। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित अभिकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इसके अतिरिक्त, जिले में राशन कार्डधारियों के सदस्यों का ई-केवाईसी कराने एवं संदिग्ध राशन कार्डों का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों/आपूर्ति निरीक्षकों एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया गया। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने नए राशन कार्ड से संबंधित सभी लंबित आवेदनों का जांचोपरांत शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में वरीय पदाधिकारी (आपूर्ति), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षक, सभी गोदाम प्रबंधक एवं सभी परिवहन अभिकर्ता, भोजपुर जिला क्षेत्र उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular