Homeबिहारआरा भोजपुरशहरी क्षेत्रों के सुव्यवस्थित विकास हेतु डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शहरी क्षेत्रों के सुव्यवस्थित विकास हेतु डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Urban areas of Bhojpur: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में संपन्न हुई।

  • हाइलाइट: Urban areas of Bhojpur
    • अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में कार्यपालक पदाधिकारियों को डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आरा,बिहार। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान, जिला पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों के सुव्यवस्थित विकास हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

उन्होंने विशेष रूप से अतिक्रमण-उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से चलाने, वेंडिंग ज़ोन के लिए उपयुक्त स्थलों का तत्काल चिन्हितीकरण करने तथा एम.आर.एफ. (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बुडको को कलेक्ट्रेट तालाब के जीर्णोद्धार कार्य को अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिया। साथ ही, वर्ष 2025-26 की सूचीबद्ध 21 योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया।

अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में डंपिंग यार्ड विकसित कर अपशिष्ट निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, नगर आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, कार्यपालक अभियंता बुडको एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular