Homeबिहारआरा भोजपुरआरा के महंत महादेवानंद महिला कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय युवा महोत्सव...

आरा के महंत महादेवानंद महिला कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन

Youth Festival 2025: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा में किया गया।

  • हाइलाइट: Youth Festival 2025
    • उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया

आरा,बिहार। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।

युवा महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला/पेंटिंग इत्यादि शामिल हैं। प्रतिभागियों के प्रदर्शन से युवा ऊर्जा, सृजनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलने की आशा है, जिससे भविष्य में वे उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर सकेंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अपर समाहर्ता विशेष, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्राचार्य महंत महादेवनंद कॉलेज,आरा, जिला खेल पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के चयनित प्रतिभागी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular