Homeबिहारआरा भोजपुरछोटे दुकानदारों के लिए वेन्डिंग ज़ोन को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

छोटे दुकानदारों के लिए वेन्डिंग ज़ोन को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

vending zones: जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क किनारे फल-सब्जियों एवं अन्य सामग्री के ठेले लगाने वाले दुकानदारों के लिए बाजार के निकट उपलब्ध सरकारी भूमि पर अलग से वेन्डिंग ज़ोन विकसित किए जाएं

  • हाइलाइट: vending zones
    • जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक: डीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

आरा, बिहार। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित NIC वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने जिला खनिज फाउंडेशन मद से चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान, जिला पदाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जीविका एवं कल्याण से संबंधित पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के क्रम में, जिले के मुख्य बाजारों में लगने वाली जाम की विकट समस्या पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस समस्या के निराकरण हेतु, जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क किनारे फल-सब्जियों एवं अन्य सामग्री के ठेले लगाने वाले दुकानदारों के लिए बाजार के निकट उपलब्ध सरकारी भूमि पर अलग से वेन्डिंग ज़ोन विकसित किए जाएं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सिविल सर्जन, खनिज विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular