Homeबिहारआरा भोजपुरजगदीशपुर में चला व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान

जगदीशपुर में चला व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान

Encroachment Jagdishpur: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार नगर पंचायत जगदीशपुर के कार्यपालक पदाधिकारी तथा जगदीशपुर के अंचल पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

  • हाइलाइट: Encroachment Jagdishpur
    • नगर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के अवैध कब्जों और अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया गया

आरा, बिहार। भोजपुर जिला के जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कर सुगम यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा हेतु गुरुवार को एक वृहद अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान संचालित किया गया। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार नगर पंचायत जगदीशपुर के कार्यपालक पदाधिकारी तथा जगदीशपुर के अंचल पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान संबद्ध विभागों के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

अभियान के अंतर्गत, मुख्य सड़कों, भीड़भाड़ वाले बाज़ार क्षेत्रों तथा सार्वजनिक रास्तों पर किए गए विभिन्न प्रकार के अवैध कब्जों और अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया गया। सड़क किनारे लगे अस्थायी ढांचों, दुकानदारों द्वारा फैलाए गए सामानों और अन्य बाधाओं को प्रशासनिक दल द्वारा हटाया गया।

पदाधिकारियों ने अभियान के दौरान उपस्थित दुकानदारों एवं आमजन को भविष्य में सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया। सुचारु यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु यह अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular