Homeआरा भोजपुरशाहपुरजनसंवाद के जरिये जनता तक योजनाओ को पहुंचाना मुख्य उद्देश्य-डीएम

जनसंवाद के जरिये जनता तक योजनाओ को पहुंचाना मुख्य उद्देश्य-डीएम

DM – jansamvad program: शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत में जिला प्रशासन के द्वारा सरकार के निर्देशानुसार जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता के समस्याओं व उनके सवालों से रूबरू हुए भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार।

jay kumar
  • हाइलाइट
    • जनता की समस्याओं व शिकायतों से रूबरू हुए अधिकारी
    • वर्षा के बावजूद जनसंवाद कार्यक्रम में डटे रहे लोग

DM – jansamvad program: आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले में शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत में जिला प्रशासन के द्वारा सरकार के निर्देशानुसार जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता के समस्याओं व उनके सवालों से रूबरू हुए भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार। डीएम द्वारा जनता की समस्याओं को बखूबी सुनकर उन्हें निष्पादित करने का निर्देश भी दिया गया।

उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। क्योंकि बहुत सारी योजनाएं है जो जनता को पता ही नहीं है। जनता के फीडबैक के आधार पर योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लोगो तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।

डीएम ने युवाओं से अपील किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और आगे बढ़े। इसके साथ ही डीएम ने कहा कि बिहार पहला राज्य हैं जहां 60 वर्ष के आयु के बाद सभी लोग पेंशन के हकदार हो जाते हैं। वही लोगो की शिकायत को देखते हुए डीएम ने पीडीएस के ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से हटाने की बात कही।

इसके साथ ही एसपी प्रमोद कुमार यादव ने जनता से संवाद करते बिहार पुलिस तथा भोजपुर पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ लोगों के करीब पुलिस को ले जाने के लिए संचालित कई अभियान और कदमों की जानकारी दी। उन्होंने भोजपुर पोलिस के सोशल साइट के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

Bijay singh

Most Popular