Homeबिहारआरा भोजपुरनिर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा- डीएम

निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा- डीएम

DM Tanay Sultania: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

jay kumar
  • हाइलाइट: DM Tanay Sultania
  • निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा-तनय सुल्तानिया
  • निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर दिया विशेष जोर

आरा, भोजपुर। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बुधवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गति, गुणवत्ता तथा उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्य में तेजी लाकर इसे समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि जिले के लोगों को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular