HomeNewsक्राइममहुली घाट फायरिंग - गोली लगने से अभिषेक यादव जख्मी

महुली घाट फायरिंग – गोली लगने से अभिषेक यादव जख्मी

Mahuli Ghat Firing: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के समीप बुधवार की शाम पूर्व के विवाद मे़ हथियारबंद बदमाश ने छपरा निवासी युवक को गोली मार दी।

  • हाइलाइट: Mahuli Ghat Firing
  • पूर्व के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाश ने छपरा निवासी युवक को मारी गोली
  • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के समीप बुधवार की शाम पूर्व के विवाद मे़ हथियारबंद बदमाश ने छपरा निवासी युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी सारण (छपरा) जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के छपरा नगर निवासी शैलेंद्र कुमार राय का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

इधर, छपरा निवासी जख्मी युवक के दोस्त विवेक तिवारी ने बताया कि उनके बेटे का छठी समारोह गत 18 फरवरी को सिन्हा गांव ससुराल में हुआ था, जिसमें वह भी आया था और वहां उत्तम सिंह नामक व्यक्ति भी आया था, जो उनके साला का दोस्त है। छट्ठी के दौरान उत्तम सिंह से उसका विवाद हुआ था। हालांकि उस दिन बात खत्म हो गई थी।

उसने बताया कि सिन्हा निवासी लड़की से उसने लव मैरिज की है। जिसको लेकर उसकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा उसके ऊपर दहेज की मांग को लेकर आरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसी को लेकर महिला थाना पुलिस द्वारा उसे थाना में बुलाया गया था। जिसको लेकर वह अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ आया था।

बुधवार की शाम जब महुली घाट के समीप था। तभी उत्तम सिंह वहां आ धमका और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया। लेकिन फायरिंग के दौरान उसके दोस्त अभिषेक यादव को पैर में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी अभिषेक यादव के दोस्त विवेक तिवारी ने सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव निवासी उत्तम सिंह पर 18 फरवरी को हुए विवाद को लेकर खुद पर तीन से चार फायरिंग करने एवं फायरिंग के दौरान गोली लगने से अपने दोस्त अभिषेक यादव को जख्मी होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

इधर जख्मी का इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉ. अमन सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव नामक युवक जो छपरा के रहने वाले हैं। गोली से जख्मी हालत में आए थे। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular