Homeबिहारआरा भोजपुरसंदेश प्रखंड का भ्रमण कर डीएम ने निर्माण कार्यों का लिया जाएगा

संदेश प्रखंड का भ्रमण कर डीएम ने निर्माण कार्यों का लिया जाएगा

DM visit Sandesh block: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा संदेश प्रखंड का भ्रमण कर जीविका मार्ट एवं मनरेगा हाट के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: DM visit Sandesh block
    • निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा संदेश प्रखंड का भ्रमण कर जीविका मार्ट एवं मनरेगा हाट के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर बांध पर पथ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदेश, अंचलाधिकारी संदेश सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular