Collectorate: सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शांति संधारण सुनिश्चित करने हेतु समाहरणालय सभागार आरा में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
- हाइलाइट: Collectorate
- विधि व्यवस्था एवं शांति संधारण सुनिश्चित करने हेतु हुई बैठक
आरा। सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शांति संधारण सुनिश्चित करने हेतु समाहरणालय सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान अपर समाहर्ता द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई, मुख्य चौक-चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस टीम की प्रतिनियुक्ति, जर्जर बिजली तारों की मरम्मत, अस्पतालों में मेडिकल टीम की तैनाती तथा आवश्यक जीवन-रक्षक दवाओं की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जनसहभागिता एवं सामुदायिक सहयोग से पर्व का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया। अपर समाहर्ता ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शांति समिति द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं एवं समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस-प्रशासन हर स्तर पर सतर्क एवं सक्रिय रहे। इस अवसर पर सिविल सर्जन, एसडीओ आरा सदर, पीरो एवं जगदीशपुर, एसडीपीओ आरा, पीरो एवं जगदीशपुर, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

