Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरबुजुर्ग महिला को 'डायन' बता किया लहूलुहान, निर्वस्त्र करने की दी धमकी

बुजुर्ग महिला को ‘डायन’ बता किया लहूलुहान, निर्वस्त्र करने की दी धमकी

witch: भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर ‘डायन’ होने का ठप्पा लगाकर उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

  • हाइलाइट:witch
    • ​मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव की घटना

आरा। 21वीं सदी के दावों और वैज्ञानिक प्रगति के बीच भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से अंधविश्वास से जुड़ी एक घटना सामने आई है। जहां काली पट्टी बांधे दबंगों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर ‘डायन’ होने का ठप्पा लगाकर न केवल उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, बल्कि मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए उन्हें सड़क पर निर्वस्त्र करने की सरेआम धमकी दी।​ घटना बीते मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि आरोपी अजय कुमार और उसके साथियों ने अचानक बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पति को भी जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, हमलावर इतने उग्र थे कि उन्होंने बुजुर्ग महिला को सरेआम अपमानित किया और धमकियां दीं।

खौफ का आलम यह है कि लहूलुहान और सदमे में डूबा बुजुर्ग दंपत्ति अपनी जान बचाने के लिए अपने ही घर से थोड़े देर के लिए भागने को मजबूर हो गये। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular