HomeNewsबिहारडीएम ने सोन नदी पर नवनिर्मित कोईलवर ब्रिज का किया भ्रमण

डीएम ने सोन नदी पर नवनिर्मित कोईलवर ब्रिज का किया भ्रमण

Koelwar Bridge आरा। भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को सोन नदी पर नवनिर्मित कोइलवर सडक ब्रिज का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उक्त पुल के अप्रोच रोड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश एनएचएआई को दिया गया।

jay kumar

Koelwar Bridge – पुल के अप्रोच रोड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने एनएचएआई को दिया निर्देश

ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही कोईलवर में नवनिर्मित सड़क पुल का शुभारंभ होगा। नए कोइलवर पुल के चालू होने से पटना,भोजपुर और सारण समेत आस-पास के जिलों की आबादी को फायदा होगा। लोगों को रोज के जाम से मुक्ति मिलेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरा के तरफ से पटना की तरफ जानेवाली गाड़ियां नये पुल से होकर जाएंगी वही पटना की तरफ से आरा की तरफ आनेवाली गाड़िया पुराने पुल होकर आएंगी।

आरा में हथियारों की खेप के साथ तस्कर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular