Homeस्वास्थ्यदो गोल्ड मेडलों के साथ बिहिया के डा. संतोष ने जिले का...

दो गोल्ड मेडलों के साथ बिहिया के डा. संतोष ने जिले का नाम किया रोशन

Doctor Santosh Kumar: चिकित्सकीय परीक्षाओं में पाया दो गोल्ड मेडल

jay kumar

खबरे आपकी बिहार बिहिया। भोजपुर जिले के बिहिया नगर पंचायत निवासी डॉक्टर संतोष कुमार ने एक साथ दो गोल्ड मेडलों के साथ चिकित्सकीय जगत में नया मकान हासिल किया। डाक्टर संतोष कुमार ने पूरे बिहार में पोस्ट ग्रैजूएट फ़ाइनल परीक्षा में रेडीआलॉजी विभाग में अव्वल स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

डा संतोष पीएमसीएच मे बेस्ट पोस्ट ग्रैजूएट स्टूडेंट इन रेडीआलॉजी वर्ष 2022 तथा दूसरा आर्यभट विश्वविद्यालय बिहार से आनर्स के लिए मिला है। ज्ञातव्य हो कि प्रत्येक वर्ष बिहार में आर्यभट नॉलेज यूनिवर्सिटी पोस्ट-ग्रैजूएट डाक्टरो के लिए परीक्षा आयोजित करती है। उक्त परीक्षा में उतीर्ण होने के पश्चात ही वे विशेषज्ञ चिकित्सक का दर्जा प्राप्त करते है।

Doctor Santosh Kumar की प्रारम्भिक पढ़ाई बिहिया में ही हुई है: डा. एस कुमार

डा. संतोष ने वर्ष 2018 में नीट पीजी परीक्षा में देश में 1400 और राज्य में 9वाँ स्थान प्राप्त किया था। उक्त परीक्षा में तब एक लाख तीस हज़ार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। डा. संतोष कुमार के बड़े भाई बिहिया के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डा. एस कुमार ने बताया की उनकी प्रारम्भिक पढ़ाई बिहिया में ही हुई है।

Bijay singh

Most Popular