HomeNewsउतर प्रदेशयूपी में हत्या कर बिहार के भोजपुर में फेंका शव

यूपी में हत्या कर बिहार के भोजपुर में फेंका शव

Murder of Janardan Ram: चंद रुपए के लिए बुजुर्ग की गला रेत मार डाला

jay kumar
  • भोजपुर के कृष्णगढ़ थाने के मझौली केवटिया दियारा के शनिवार को मिला था शव
  • रविवार को कृष्णगढ़ थाने की पुलिस द्वारा कराया गया शव का पोस्टमार्टम
  • पैसे के लेनदेन के विवाद में गांव के तीन लोगों पर हत्या करने का लगाया आरोप

Bihar/Ara:यूपी के बलिया जनपद के दोकती गांव निवासी (Murder of Janardan Ram) बुजुर्ग पेंटर जनार्दन राम की चंद पैसे के लिए गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। बाजार से अगवा करने के बाद यूपी के दोकती गांव में हत्या कर शव को बिहार में फेंक दिया गया था। शनिवार की शाम यूपी से सटे भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के मझौली केवटिया मौजा दियारे में मनरिका के डेरा गांव स्थित झूर से बरामद किया गया था। रविवार को कृष्णगढ़ थाने की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

दोकती गांव निवासी वीरेंद्र राम ने बताया कि उनके भाई जनार्दन राम ने गांव के ही संतोष सिंह से कुछ समय पहले 15 हजार रुपये कर्ज लिया था। उसमें से कुछ पैसा वापस भी कर दिया था। कुछ पैसा बकाया था। बुधवार को संतोष सिंह द्वारा पैसा देने का दबाव दिया गया था। उसके बाद संतोष सिंह, उनके पुत्र भीम सिंह और भाई द्वारा अगवा कर उनके भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

Murder of Janardan Ram: बाजार से बाइक पर बैठा कर ले गया अपने घर और कर दी हत्या

धीरेंद्र राम के अनुसार गुरुवार को उनके भाई कर्जा लौटाने के लिए बैंक से पैसे निकाल घर आये थे। उसके बाद शाम वह दोकटती बाजार गए थे। वहां संतोष सिंह बाइक से आया और उन्हें अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। रात में उनके भाई घर वापस नहीं लौटे, तो उनकी खोजबीन की गयी। उस दौरान उनकी पत्नी संतोष सिंह के घर पर जाकर उनके बारे में पूछताछ की, तो उसने कहा कि वह यहां नहीं है।‌ उन्हें बाजार में छोड़ दिया था। उसके बाद परिजन वापस घर चले आए और दोकती थाना में शिकायत की गयी।

इसी बीच शनिवार की रात करीब 10 बजे भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाने की पुलिस द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि उनके भाई की हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया गया है। इधरष दोकती थाना में बुजुर्ग की पत्नी चंद्रावती देवी द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया कि गुरुवार की शाम उनके पति जनार्दन राम 15 हजार लेकर संतोष के घर उसे देने गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे।

हत्या के बाद बुजुर्ग के घर में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने दो भाई और एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी चंद्रावती देवी, पुत्र जीतेंद्र राम, संदीप राम, पुत्री सुनीता कुमारी, सुनैना कुमारी, शांति कुमारी, कंचन कुमारी और दीपावली कुमारी है। घटना के बाद उनके घर में हाहाकार मच गया है। पत्नी चंद्रावती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular