HomeNewsक्राइमभोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने सेंटरिंग मिस्त्री को मारी गोली

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने सेंटरिंग मिस्त्री को मारी गोली

Srinagar village of Ayer police जख्मी का आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • आयर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

Bihar/Ara:भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में सोमवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक सेंटिंग मिस्त्री को गोली मार दी। जख्मी मिस्त्री को एक गोली दाहिने हाथ में हथेली एवं दूसरी गोली सीने के बीचों-बीच लगी है। गोली। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक आयर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी रामबाबू सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह है। वह पेशे से मिस्त्री है। सूचना मिलते ही आयर थाना इंचार्ज मनोज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

इधर, जख्मी मिस्त्री के पिता रामबाबू सिंह ने बताया कि एक महीना पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से मामूली विवाद को लेकर तू-तू-मैं-मैं हुई थी। लेकिन बात खत्म हो गई थी। सोमवार की सुबह जब उनका पुत्र सोनू सिंह शौच करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह श्रीनगर गांव स्थित पुल के समीप पहुंचा। तभी उक्त युवक बाइक से आया और उनके बेटे को तबतोड़ दो गोली मार दी और बाइक से फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दूसरी ओर जख्मी सोनू सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने गांव के ही करिया सिंह नामक व्यक्ति पर एक महीना पूर्व हुए विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

वही जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि एक युवक गोली लगने से जख्मी हालात आया है। उसे एक गोली दाहिने हाथ में एवं एक गोली पेट के बीचो-बीच लगी है। मरीज की स्थिति काफी खराब है और ब्लीडिंग भी काफी हो चुका है। खून का अरेंज कर रहे हैं। इसके बाद इसका ऑपरेशन किया जाएगा, ऑपरेशन के बाद ही बताया जा सकता है कि मरीज की हालत कैसी है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular