Homeचर्चित न्यूजआरा शहर के नगर थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल पर पुलिस...

आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल पर पुलिस की दबिश

Love story Ara cityआरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के डबल प्रेम कहानी

इंस्टाग्राम का प्यार- इकरार फिर हुए फरार

इंस्टाग्राम से नौ माह पहले हुआ संपर्क, फिर हुए फरार

घर से फरार प्रेमी युगल थाने पहुंचा 

खबरे आपकी आरा। आरा शहर के एक मुहल्ले से गत दिनो फरार प्रेमी युगल पुलिस की दबिश के कारण थाने में सरेंडर कर दिया। इसमें प्रेमी इंटर, तो प्रेमिका दसवीं की छात्रा है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम से करीब नौ माह पहले संपर्क हुआ। उसके बाद प्रेम हुआ और मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनो साथ जीने-मरने की कसम-खाकर दोनों घर से भाग गये। पुलिस ने दोनों के घरवालों को बुला कर सौंप दिया।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

पढ़ें- जब काशी विश्वविद्यालय को अस्पताल बना देने की धमकी दी थी गवर्नर ने.

Love story Ara city पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार, महिला बरामद

 love story

आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाने के आरोपित को टाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह वलीगंज मुहल्ले का का रहने वाला मो. नौशाद बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार चार-पांच दिन पहले वह पड़ोस की रहने वाली दो बच्चों की मां को लेकर भाग गया था। उसे लेकर महिला के पति द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उस आधार पर उसे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।  कोर्ट में महिला का बयान कलमबंद होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पढ़ें- इंडियन प्रीमियर लीग(IPL)मुंबई इंडियन्स को 20 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा चेन्नई सुपरकिंग्स

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular