Homeस्वास्थ्यउठने के दौरान गिर जाती थी महिला, ऑपरेशन कर किया गया इलाज

उठने के दौरान गिर जाती थी महिला, ऑपरेशन कर किया गया इलाज

Dr. Aman Singh Ara: भोजपुर के पिपरा गांव निवासी शीला सिंह पिछले डेढ़ साल से परेशान थी। बैठने के बाद जब वह उठती थी, तो गिर जाती थी।

Dr. Aman Singh Ara: भोजपुर के पिपरा गांव निवासी शीला सिंह पिछले डेढ़ साल से परेशान थी। बैठने के बाद जब वह उठती थी, तो गिर जाती थी।

  • हाइलाइट :- Dr. Aman Singh Ara
    • चिकित्सक डॉ. अमन सिंह ने सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन

आरा शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित निजी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह ने एक महिला मरीज के पैर के नस का सफलतापुर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। बताया जाता है कि भोजपुर के पिपरा गांव निवासी शीला सिंह पिछले डेढ़ साल से परेशान थी।

शीला सिंह के बाएं पैर में दर्द और झनझनाहट रहता था। बैठने के बाद जब वह उठती थी, तो गिर जाती थी। परिजनों द्वारा उसका इलाज पटना एम्स समेत अन्य अस्पतालों में कराया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आरा के दक्षिणी रमना रोड स्थित डॉ. अमन सिंह के क्लीनिक में पहुंचे।

डॉ. अमन सिंह ने जांच कर इलाज हेतु ऑपरेशन का परामर्श दिया। चिकित्सक डॉ. अमन सिंह ने बताया की एमआरआई जांच में नस दबे होने की जानकारी हुई। जो बिना ऑपरेशन के इलाज संभव नहीं है इसी कड़ी में आज महिला मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular