Homeस्वास्थ्यआरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक बने डॉ. अरुण कुमार

आरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक बने डॉ. अरुण कुमार

बिहार/आरा: सदर अस्पताल आरा के कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतू चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार(Dr. Arun Kumar) को उपाधीक्षक बनाया गया है। उन्हें पत्र निर्गत की तिथि से अगले आदेश तक के लिए सदर अस्पताल का उपाधीक्षक घोषित किया गया है। इसको लेकर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामप्रीत सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

Dr. Arun Kumar को सिविल सर्जन डॉ. रामप्रीत सिंह ने जारी किया आदेश

सिविल सर्जन द्वारा दिए गए आदेश में डॉ. अरुण कुमार चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब उपाधीक्षक सदर अस्पताल आरा के रूप में प्रशासनिक एवं अस्पताल के कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। डॉ. अरुण कुमार के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक बनाए जाने पर लोगों में हर्ष का माहौल है। कई लोगों ने उन्हें बधाइयां दी है।

विदित रहें भोजपुर के नये सिविल सर्जन डॉ. रामप्रीत सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया था। निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. एलपी झा द्वारा नये सिविल सर्जन को पदभार सौंपा गया था। भोजपुर के सिविल सर्जन बनने से पूर्व वे लखीसराय में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। मुंगेर में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके है!

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular