HomeबिहारArrahगोली से जख्मी महिला का ऑपरेशन कर डॉ. शैलेंद्र कुमार ने निकाला...

गोली से जख्मी महिला का ऑपरेशन कर डॉ. शैलेंद्र कुमार ने निकाला बुलेट

Dr. Shailendra Kumar: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदियां गांव में मारपीट करने के बाद एक महिला को गोली मार दी गयी। गोली महिला के बाएं हाथ में दो जगहों पर लगी थी जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी।

  • हाइलाइट
    • चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने ऑपरेशन कर बचाई जान
    • सदर अस्पताल के ओटी में सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन
    • महिला के बाएं शोल्डर के नीचे फंसी बुलेट को ऑपरेशन कर निकाला

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव में सोमवार की शाम जमीनी विवाद के दौरान गोली लगने से जख्मी महिला का ऑपरेशन आरा सदर अस्पताल में कराया गया। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र कुमार (Dr. Shailendra Kumar) ने महिला का सफल ऑपरेशन कर गोली का बुलेट निकाला।

चिकित्सक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया की जख्मी महिला का सदर अस्पताल के ओटी में ऑपरेशन कर उसके बाएं साइड शोल्डर के नीचे फंसे बुलेट निकाल दिया है। ऑपरेशन के बाद जख्मी महिला का बीपी व प्लस स्टेबल है और मरीज की स्थिति खतरे से बाहर है।

बता दें की सोमवार की शाम आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदियां गांव में जमीनी विवाद में मारपीट करने के बाद एक महिला को गोली मार दी गयी थी। गोली महिला के बाएं हाथ में दो जगहों पर लगी है। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। जख्मी महिला बड़की सनदियां गांव निवासी अनिल कुमार पांडेय की 45 वर्षीया पत्नी आरती पांडेय है। गोली मारने का आरोप उनके भतीजों पर लगाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular