Homeस्वास्थ्यगला कटे किशोर को बचाने में सफल रहें डॉ विकास, अब दुआ...

गला कटे किशोर को बचाने में सफल रहें डॉ विकास, अब दुआ की जरूरत

Dr Vikas saved Sonu life:ऑपरेशन के दौरान उसके सांस और खाने की नली को बाहर से लगाया गया

jay kumar

एक माह तक बाहर से पाइप की माध्यम से दिया जायेगा खाना

मोटर बाइक से ठोकर लगने के बाद साइकिल सवार किशोर का कटा गला, हालत गंभीर

संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर की घटना

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव में सोमवार की दोपहर मोटर बाइक से ठोकर लगने के बाद साइकिल सवार एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में किशोर का गला कट गया है। इस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जख्मी किशोर रामासाढ़ गांव निवासी नथु यादव का पुत्र सोनू यादव है।

जख्मी के पिता नथु यादव ने बताया कि सोनू सोमवार की दोपहर गांव में साइकिल चला रहा था। तभी रामासाढ़ मोड़ के पास सामने से आ रहे एक मोटर बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इससे सोनू सायकिल से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सोनू यादव को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत देख कर पटना रेफर दिया गया। परंतु जख्मी किशोर के परिजन पटना ले जाने के बजाए उसे आरा के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जख्मी किशोर के गंभीर हालत को देख वहां डाॅ. विकास सिंह के द्वारा ऑपरेशन किया गया। तकरीबन तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है।

Dr Vikas saved Sonu life: डाक्टर विकास ने ऑपरेशन कर बचायी किशोर की जान

Dr Vikas saved Sonu life
Dr Vikas saved Sonu life

सफल ऑपरेशन के बाद डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि किशोर रामासाढ गांव का निवासी सोनू यादव है। उसके गले की सांस और खाने की नली कट गई थी। काफी खून भी बह गया था। ऑपरेशन के दौरान उसके सांस और खाने की नली को बाहर से लगाया गया है। एक माह तक बाहर से पाइप की माध्यम से खाना दिया जायेगा। दो माह तक उसे बाहर से ऑक्सीजन दिया जाएगा। अभी वह बोलचाल नही कर सकता। पुरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद वह बोलने लगेगा।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular