HomeबिहारArrahगोली से जख्मी युवक का आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल...

गोली से जख्मी युवक का आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • सहार थाना क्षेत्र के सहार बस स्टैंड पर शनिवार की दोपहर घटी घटना

Dr. Vikas Singh treating Prince आरा: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के सहार बस स्टैंड पर शनिवार की दोपहर पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को दाहिने साइड गर्दन में गोली लगी है। दिनदहाड़े घटी इस घटना के बाद आसपास इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही सहार थाना इंचार्ज शिवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सहार थाना पुलिस द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सहार अस्पताल से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गये। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक सहार थाना क्षेत्र के कोरनडीहरी गांव निवासी विनोद पासवान का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। वह बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में लेबर का काम करता था। इधर, प्रिंस कुमार ने बताया की शुक्रवार को गांव के ही एक युवक द्वारा उसे गाली-गलौज किया गया था। जब उसने उसे गाली देने से मना किया तो नहीं माना। जिसके बाद इसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। शनिवार की दोपहर जब वह अपने गांव से सहार बस स्टैंड पर बाल कटवाने के लिए आया था। तभी उक्त युवक ने उसे बुलाया और उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद सहार थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

गांव के ही युवक निशांत कुमार पर लगा गोली मारने का आरोप

जख्मी प्रिंस कुमार ने गांव के ही निशांत नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Dr. Vikas Singh treating Prince: सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को दाहिने साइड गर्दन में गोली लगी थी, जो दाहिने साइड सीने में आकर फंस गई थी। जिससे सीने के पास की खून की नली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। खून की नली को बंद कर ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है और बुलेट निकाल दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति उतनी ठीक नहीं है। ब्लड का अरेंज किया जा रहा है। ब्लड अरेंज हो जाता है, तो मरीज की जान बच जाएगी।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की सहार बस स्टैंड के पास शनिवार की दोपहर एक युवक को गोली मार दी। जख्मी सहार के कोरनडीहरी गांव निवासी विनोद पासवान के 20 साल के पुत्र प्रिंस कुमार है। प्रिंस को उसके दोस्त निशांत ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आपस में कुछ छोटे-मोटे विवाद को लेकर चिढ़ाने की घटना को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी है। घटना की सच्चाई क्या है। इसका पता लगाया जा रहा है। गोली कंधे और सीने के बीच में लगी है। अभी इलाज चल रहा है कुछ देर में वास्तविक स्थिति बताई जाएगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular