HomeNewsआरा में अनियंत्रित डंपर से कुचलकर चालक की मौत, रोड जाम व...

आरा में अनियंत्रित डंपर से कुचलकर चालक की मौत, रोड जाम व हंगामा

Driver dies – अनियंत्रित डंपर से कुचलकर चालक की मौत, रोड जाम व हंगामा

नवादा थाना के पटेल बस पडाव स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप की घटना

Driver dies:आरा शहर के नवादा थाना के पटेल बस पड़ाव स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप बुधवार की देर रात अनियंत्रित डंपर से कुचलकर एक अधेड़ की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह शव बरामद होते ही आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड के समीप आरा-पटना राजमार्ग को जाम कर दिया। टायर जलाकर बीच सड़क पर आगजनी की। सड़क पर उतरे लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे है। जानकारी के अनुसार मृतक आरा शहर के शीतल टोला निवासी 55 वर्षीय रविन्द्र प्रसाद हैं। वह पेशे से वह भी चालक था। रोड जाम की सूचना पर स्थानीय थाना मौके पर पहूंच छानबीन में जुट गयी है।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular