Homeआरा भोजपुरशाहपुरडीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने क्रिटिकल मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया

डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने क्रिटिकल मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया

DSP Rajeev Chandra Singh: कारनामेपुर थाना के अंतर्गत पड़ने वाले क्रिटिकल बूथ संख्या 87 का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह ने किया।

DSP Rajeev Chandra Singh: कारनामेपुर थाना के अंतर्गत पड़ने वाले क्रिटिकल बूथ संख्या 87 का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह ने किया।

  • हाइलाइट :- DSP Rajeev Chandra Singh
    • डीएसपी ने निर्भीक होकर मतदान करने हेतु किया प्रेरित
    • वोट की शक्ति को पहचाने और अपने मत का प्रयोग करें।

आरा/शाहपुर : भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के अंतर्गत 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कारनामेपुर थाना के अंतर्गत पड़ने वाले क्रिटिकल बूथ संख्या 87 का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर बिहिया, कारनामेपुर थाना अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीयो की उपस्थिति में SDPO राजीव चंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

निर्भीक होकर मतदान करें

पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह ने कहा कि अपने वोट की शक्ति को पहचाने और अपने मत का प्रयोग करें। इस बार एक जून मतदान दिवस पर सभी नागरिक अपने बूथ पर मतदान अवश्य करें और आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करें। लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें।

कुंडेसर एसएसटी चेक पोस्ट पर नकदी जब्त

बता दे की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर पुलिस प्रशासन अर्लट मोड़ पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनो की जगह-जगह पर तलाशी ली जा रही है। इसी दौरान कुंडेसर एसएसटी चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान मौके से 1 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular