Homeआरा भोजपुरतरारीहाथों में मेहंदी का दाग छुटने से पहले उजड़ गया सुहाग

हाथों में मेहंदी का दाग छुटने से पहले उजड़ गया सुहाग

Sarphora Mod News- Tarari: भोजपुर में एक ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई , उसका शव तरारी थाना क्षेत्र के सरफोरा मोड़ स्थित सड़क किनारे से बुधवार की सुबह बरामद हुआ है।

  • हाइलाइट :- Sarphora Mod News- Tarari
    • ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या, फेंका गया शव बरामद
    • परिजन ने बालू घाट पर झगड़ा के विवाद में हत्या करने का लगाया आरोप
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • तरारी थाना क्षेत्र के सरफोरा मोड़ के समीप बुधवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा/तरारी: भोजपुर में एक ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई , उसका शव तरारी थाना क्षेत्र के सरफोरा मोड़ स्थित सड़क किनारे से बुधवार की सुबह बरामद हुआ है। मृतक के पेट एवं पीठ पर घसीटने का काला निशान है। वही दाहिना जांघ फुला हुआ पाया गया। शव के मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार ओपी अंतर्गत जमोढ़ी गांव निवासी स्व.पलू राम का 26 वर्षीय पुत्र शत्रुध्न पासवान उर्फ मोलवी है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। बिहटा बालू घाट पर ट्रैक्टर चलाता था।

इधर, मृतक के बड़े भाई प्रमोद पासवान ने बताया कि वह तरारी निवासी विजय बैठा का ट्रैक्टर बिहटा बालू घाट पर चलाता था। एक माह पूर्व उसी बालू घाट पर दूसरे वाहन मालिक से उसका एवं उसके मालिक विजय बैठा का झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर उक्त गाड़ी मालिक से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार की सुबह वह ट्रैक्टर लेकर बालू घाट पर गया था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा।

परिजनो ने बुधवार की सुबह खोजबीन करना शुरु किया। इस दौरान रनडीहरा-सरफोरा मार्ग पर सरफोरा मोड़ स्थित सड़क किनारे उसका हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक चालक की पिछले माह 22 अप्रैल को शादी हुई थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी अभी छुटी भी नहीं थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकर मच गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular