HomeराजनीतABVP से की राजनीतिक शुरूआत: भोजपुर के जिलाध्यक्ष बने दूर्गाराज

ABVP से की राजनीतिक शुरूआत: भोजपुर के जिलाध्यक्ष बने दूर्गाराज

Durgaraj BJP/Bihar/Ara: शाहपुर की पुर्व विधायक मुन्नी देवी एवं भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन ने भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष दूर्गाराज (Durgaraj BJP) को बधाई दिया है। श्री ललन ने बताया की दूर्गाराज 1992 में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़ कर अपने राजनीति की शुरूआत किए। साथ ही 1996 से भाजपा से जुड़े तथा विभिन्न ।महत्वपूर्ण दायित्वों को निभाते हुए आज भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं। दूर्गाराज मेरे राजनितिक गुरू हैं, उनके आने से संगठन को मजबुती मिलेगा।

jay kumar

इस अवसर पर प्रेम पंकज ललन ने कहा की भाजपा जिलाध्यक्ष दूर्गाराज (Durgaraj BJP) ईमानदार के साथ संगठनात्मक अनुभव वाले हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होनें अनुभवी कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी। बधाई देने वाले में राजीव रंजन, पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार, अभीजित आनंद, प्रतिक राज, शालू चौरसिया, राहुल बदलानी, सत्यप्रकाश केशरी, मुन्ना सोनी, संतोष सोनी, डाॅ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, संजीव पांडेय सहित अन्य थें।

Durgaraj BJP: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पूर्व विधायक ने दी बधाई

भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता दुर्गाराज (Durgaraj BJP) के भोजपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने पर शाहपुर की पुर्व विधायक मुन्नी देवी ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष दूर्गाराज को बधाई दी और कहा कि मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करतीं हूं, जिन्होनें अनुभवी कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी। इनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती प्रदान करने का कार्य होगा।

शाहपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी और उत्साह के साथ उन्हें बधाई दी गई। बधाई देने वालो भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, शाहपुर नगर अध्यक्ष चंदन पाण्डेय, महामंत्री बंटी पाण्डेय व प्रदीप गुप्ता, भाजयुमो अघ्यक्ष अंकित पाण्डेय, धर्मेन्द्र गुप्ता, संजय पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, ठाकुर दयाल राम, गोनू पांडे व दीपक सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular