आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज “ईज ऑफ लिविंग जन संवाद” कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्तरों पर पदाधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इस दौरान जन समस्याओं के धैर्यपूर्वक श्रवण एवं त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विवरण निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निष्पादन किया जा सके, साथ ही जिले के सभी अनुमंडलों एवं प्रखंडों-अंचलों को जन संवाद के सफल आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।
जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाई गई, जिससे सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।


