HomeNewsबिहारराष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पूण्य तिथि पर कुष्ठ दिवस समारोह का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पूण्य तिथि पर कुष्ठ दिवस समारोह का आयोजन

आरा, बिहार/30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi) की पूण्य तिथि के अवसर पर सदर अस्पताल के प्रांगण में जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के तत्वाधान में कुष्ठ दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीएस डाॅ. शिवेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। समारोह में डाॅ. चन्द्रमणि कार्यकम सलाहकार एन.एल.आर. पटना, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. संजय कुमार सिन्हा, सीडीओ डा. ए.अहमद, दन्त चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रतीक, पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. के.एन. सिन्हा, जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यकम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभागीय अनेक कर्मचारी उपस्थित हुए।

संचालन डा. डी.के. राय, चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों का शसुबेश सिंह, महामंत्री, अरापत्रित कर्मचारी महासंघ बिहार के द्वारा बुके प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। प्रांगण में स्थापित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समारोह का प्रारम्भ किया गया एवं कुष्ठ जागरुकता सम्बंधी संदेश का पाठन किया गया। एएनएम स्कूल की प्रशिक्षु एएनएस एवं कर्मियों द्वारा प्रमातफेरी निकाली गई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कुष्ठ दिवस मनाए जाने के उद्देश्य से उपस्थित आमजनों को अवगत कराया एवं सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में उपस्थित सभी नागरिकों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ रोग से सम्बंधित भेदभाव मिटाने हेतु संकल्प दिलाया, उन्होंने कुष्ठ रोग उन्नमूलन में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के दृष्टिकोण एवं भूमिका से लोगों को अवगत कराया एवं कुष्ठ रोग के सम्बंध में अधिकाधिक जागरूकता फैलाने तथा मरीजों को सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया।

जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के कर्मियों विनय कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, राजेश रजन कुमार, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश राम गोंड, सुनील कुमार सिंह एवं सुचिता देवी द्वारा आमंत्रित कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया। जिले में कुष्ठ उन्नमूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ठ सेवा प्रदान किए जाने के आधार पर डा. डी. के. राय, चिकित्सा पदाधिकारी, तथा चयनित पुरुष एवं महिला कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डा. संजय कुमार सिन्हा ने किया ।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular