Homeआरा भोजपुरचरपोखरीभोजपुर में निजी गार्ड की गोली मारकर हत्या: नहर से शव बरामद,...

भोजपुर में निजी गार्ड की गोली मारकर हत्या: नहर से शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Bhojpur: चरपोखरी थाना क्षेत्र के पलिया एवं नगरांव गांव के बीच घर से बाजार के लिए निकले प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur
    • हत्या कर फेंका गया शव शुक्रवार की सुबह बरामद
    • हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले जांच में जुटी पुलिस
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा/बिहार, 30 जनवरी। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां घर से बाजार के लिए निकले एक निजी सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव शुक्रवार की सुबह पलिया एवं नगरांव गांव के बीच एक नहर से बरामद किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के शरीर में बाएं हाथ के बांह पर गहरा जख्म, बाएं हाथ की कानी उंगली के ऊपर चोट का निशान पाया गया है, जिसके कारण परिजन द्वारा हत्या कर शव को फेकें जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चरपोखरी थाना क्षेत्र के किनोडिहरी गांव निवासी स्व. बिंदेश्वरी सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अजय सिंह विगत गुरुवार की शाम अपने घर से नगरी बाजार सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। अजय सिंह छत्तीसगढ़ में एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे और कुछ घरेलू कार्यों के कारण बीते 20 दिसंबर को ही गांव वापस आए थे। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब पांच बजे वे अपनी मोटरसाइकिल से बाजार के लिए रवाना हुए थे।

इधर, मृतक के बेटे विकास कुमार ने इस संबंध में बताया कि जब उनकी मां रीना देवी ने गुरुवार शाम करीब सात बजे अपने पति अजय सिंह को मोबाइल पर कॉल किया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सब्जी खरीद ली है और वे घर वापस आ रहे हैं। इस बातचीत के कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। जब काफी देर तक अजय सिंह घर वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल भी बंद रहा, तो परिजनों में चिंता बढ़ गई। रात भर तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

Bhojpur: पलिया एवं नगरांव गांव के बीच नहर से शव बरामद

Bhojpur - भोजपुर में निजी गार्ड की गोली मारकर हत्या: नहर से शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

शुक्रवार की सुबह पलिया एवं नगरांव गांव के बीच नहर में एक शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और जिला खुफिया इकाई (डीआईयू) टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इस नृशंस हत्या के पीछे के कारणों और इसमें संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन छानबीन में जुटी हुई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular