HomeNewsबिहारमवेशी धोने निकले बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

मवेशी धोने निकले बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

मवेशी धोने निकले बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत, घर में कोहराम
सोमवार की शाम निकले बुजुर्ग का बुधवार की सुबह मिला शव
आरा। शहर के सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है‌। एडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग का शव बुधवार को
गीधा ओपी क्षेत्र के कायमगर स्थित नदी से बरामद किया गया। बुजुर्ग दो रोज पहले घर से मवेशी धोने निकले घर से निकले थे। उसके बाद से ही वह लापता थे। मृतक जमीरा गांव निवासी 76 वर्षीय हीरा लाल राय थे। पुत्र रामबाबू राय के अनुसार सोमवार की शाम करीब चार बजे उसके पिता मवेशी धोने निकले थे‌। शाम में दूसरे चारवाहे द्वारा मवेशी घर पहुंचाया गया। तब उसके पिता घर नहीं लौटे। उसके बाद उनकी खोजबीन शुरू गयी गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को भी हर जगह उनकी तलाश की गयी। उस दौरान गांव स्थित नदी के पास से उनकी लाठी मिली‌‌। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गयी थी। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुंची और वोट के सहारे खोजबीन शुरू की गयी। इस दौरान गीधा ओपी के करणनगर के पास नदी से उनका शव बरामद किया गया। नगर थाने की पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, बुजुर्ग की मौत के बाद उनके घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular