Homeस्वास्थ्यडाक्टर विकास ने गोली से जख्मी युवक का किया ऑपरेशन

डाक्टर विकास ने गोली से जख्मी युवक का किया ऑपरेशन

डाक्टर विकास ने गोली से जख्मी युवक का किया ऑपरेशन,निकाला बुलेट
तकरीबन 4 घंटे तक चला ऑपरेशन
आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के तापा जलपुरा गांव में मंगलवार की रात्रि बच्चों के विवाद में फायरिंग के दौरान गोली लगने से जख्मी युवक का ऑपरेशन डॉक्टर विकास सिंह ने किया। तकरीबन 4 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद जख्मी के शरीर से गोली का एक बुलेट निकाला गया। वहीं उसके डैमेज पार्ट को रिपेयर किया गया। चिकित्सक डॉ.विकास ने बताया को कि युवक को एक गोली पेट में, दूसरी गोली बाएं हाथ में तथा तीसरी गोली पीठ में लगी थी। बाएं हाथ में गोली लगने से हड्डी फ्रैक्चर कर गई थी। उसका बुलेट निकाल लिया गया। वहीं पेट में लगी गोली से छोटी एवं बड़ी आंत पांच जगह डैमेज हो गया था। एक जगह किडनी भी डैमेज हुआ था। जिसे रिपेयर कर दिया गया। ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चला। इस दौरान जख्मी को तीन यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। मरीज को अभी 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ऑपरेशन के दौरान मृर्छक के रूप में डॉ. उदय थे। बता दें कि मंगलवार की रात्रि चांदी थाना क्षेत्र के तापा जलपुरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी। जख्मी को तीन गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसका इलाज सदर अस्पताल के निजी क्लीनिक में करा रहे हैं।

Bijay singh
jay kumar
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular