Homeस्वास्थ्यविषाक्त भोजन से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी

विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी

विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी
सभी को सर में दर्द और उल्टी होने की थी शिकायत
पीड़ित लोगों का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा वार्ड नंबर-6 की घटना
आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा वार्ड नंबर-6 में बुधवार की सुबह विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को सर में दर्द और उल्टी की शिकायत थी। उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही‌। जानकारी के अनुसार पीड़ित लोगों में सोनपुरा गांव निवासी रूपा कुमारी (4 वर्ष), रीता कुमारी (9 वर्ष), अंटू कुमार (8 वर्ष), प्रभु कुमार (6 वर्ष), सुरेंद्र कुमार (30 वर्ष) एवं विष्णुदेव सिंह (65 वर्ष) के हैं। बताया जाता है कि पीड़ित लोगों के घर में आज चावल और सब्जी बना था। चावल में छिपकली गिर कर मर गई थी। इसकी जानकारी किसी को नही हुई। जब घर के सदस्यों ने खाना खा लिया। तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली की खाने में छिपकली गिर कर मरी पड़ी है। इसके बाद सभी लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को सर में दर्द और उल्टी की शिकायत थी। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सभी को वापस घर भेज दिया गया।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular