HomeNewsबिहारआधुनिक तकनीक से शहर के कचरे का होगा निबटारा-डीएम

आधुनिक तकनीक से शहर के कचरे का होगा निबटारा-डीएम

आधुनिक तकनीक से शहर के कचरे का होगा निबटारा-डीएम
कोईलवर में Landfill site का डीएम, एसपी, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने किया निरीक्षण
आरा। जिलाधिकारी राजकुमार ने बुधवार को कोईलवर में लैंडफील साइट का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त निरोज भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर ज्योति लाल शाहदेव मौजूद रहें। डीएम ने कहा की शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे के निबटान के लिए लैंडफील् साइट (Landfill site) नहीं होने के कारण विभिन्न सड़कों/नहरों के किनारे इसे डाल दिया जाता था। इससे न केवल हमारे आरा शहर की तस्वीर एवं छवि धूमिल होती थी, अपितु बाहर से आने वाले लोगों को भी हमारा शहर अच्छा नहीं लगता था। इसी कड़ी में आज कोईलवर में लैंडफील साइट (Landfill site) का निरीक्षण किया गया। अब यहां आधुनिक तकनीक से शहर के कचरे का निबटारा किया जाएगा। इससे अपना आरा शहर एक सुन्दर शहर लगेगा। इस जगह पर कचरे को न केवल अत्याधुनिक तरीके से अलग-अलग करते हुए उसकी व्यवस्था की जाएगी, बल्कि यह दुर्गंधरहित भी होगी। इस इलाके के लोगों को इसमे लगने वाले प्लांट में रोजगार भी मिलेगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular