HomeNewsबिहारबिहार में दो आईएएस और दो आईपीएस अफसर को चुनाव आयोग ने...

बिहार में दो आईएएस और दो आईपीएस अफसर को चुनाव आयोग ने हटाया

भोजपुर के डीएम राजकुमार व एसपी प्रमोद कुमार यादव को तत्काल पद से हटाने के निर्देश

Bhojpur DM SP: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने बड़ा एक्शन लेते हुए बिहार के नवादा और भोजपुर जिले के डीएम और एसपी दोनों को हटा दिया है।

Bijay singh
  • हाइलाइट :- Bhojpur DM SP
    • भोजपुर के डीएम राजकुमार व एसपी प्रमोद कुमार यादव को तत्काल पद से हटाने के निर्देश
    • नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा व एसपी अमरीश राहुल को तत्काल पद से हटाने के निर्देश

लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने बड़ा एक्शन लेते हुए बिहार के नवादा और भोजपुर जिले के डीएम और एसपी दोनों को हटा दिया है। इस मामले में बिहार चीफ सेक्रेटरी को आदेश देते हुए कहा कि इन चारों अफसरों को चुनावी संबंधी किसी भी ड्यूटी में तैनाती न दी जाएगी। नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, भोजपुर के डीएम राजकुमार, नवादा के एसपी अमरीश राहुल और भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार यादव को तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें दो आईएएस और दो आईपीएस अफसर शामिल हैं।

इससे पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बिहार के गृह सचिव एस सिद्धार्थ को हटाने का आदेश दिया था। बिहार समेत 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए गए थे। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बिहार के साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और गुजरात केंद्रीय सचिव को पद से हटा दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 को पूर्ण निष्पक्षिता स्वच्छता के साथ संपन्न कराने का आश्वासन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया था।

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के साथ ही बिहार समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सात चरणों मे होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उसके साथ ही इलेक्शन कमीशन फुल एक्शन में है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular