Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत

शाहपुर में बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत

  • हाइलाइट: Electrician Guddu Sah
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में रात करीब 8 बजे हुई घटना
    • वे रानीसागर फीडर पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया.

आरा, भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में शाहपुर विद्युत उपकेंद्र के एक बिजली मिस्त्री (मानव बल) की मंगलवार देर शाम करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में रात करीब 8 बजे हुई, जब मिस्त्री बिजली बनाने का काम कर रहा था. इस दुखद घटना के बाद देर रात तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

Electrician Guddu Sah – शाहपुर पावर हाउस में कुमार एंड कुमार एजेंसी के माध्यम से कार्यरत थे

मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुड्डू साह, पिता-बबन प्रसाद के रूप में हुई है, जो करनामेपुर थाना क्षेत्र के महुआर गांव के रहने वाले थे. गुड्डू साह पिछले आठ सालों से शाहपुर पावर हाउस में कुमार एंड कुमार एजेंसी के माध्यम से कार्यरत थे. बताया गया है कि वे रानीसागर फीडर पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया.

करंट लगने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गुड्डू साह के पिता बबन प्रसाद महुआर गांव में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार हैं.

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular